फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौहार्द और भाईचारा का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। होली के उपलक्ष्य में रविवार को विभिन्न सामाजिक संगठनों ने होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। एक-दूसरे से गले मिलकर उन्होंने आपसी सौहार्द और भाईचारा का संदेश दिया। मौर्य विकास संस्था ने मढ़ीनाथ अशोक नगर स्थित मौर्य छात्रावास में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया।
विज्ञापन

महामंत्री शिशुपाल ने होली पर्व की जानकारी दी और बुद्ध के जीवन पर प्रकाश डाला। इसके अलावा गठित नई कार्यकारिणी को गोपनीयता की शपथ दिलाई। उधर, महावर वैश्य सभा ने सूरजभान गर्ल्स इंटर कॉलेज में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। मुख्य अतिथि गोपाल खंडेलवाल, उप्र. उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता रहे। इस दौरान समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान महामंत्री डॉ. अनूप कुमार गुप्ता व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें