बरेली। आसरा योजना के अंतर्गत रिठौरा में बन रहे 152 आवास चुनाव बाद लोगों को आवंटित कर दिए जाएंगे। नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. ने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेकर इसे शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
रिठौरा में 9.72 करोड़ की धनराशि से गरीबों के लिए आसरा योजना के अंतर्गत 152 आवास बनाए जा रहे हैं। निर्माण की जिम्मेदारी सी एंड डीएस (कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज) को दी गई है। आवासों का लगभग 80 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। 8.56 करोड़ की धनराशि का भुगतान भी कर दिया गया है। शेष राशि के भुगतान से पूर्व शनिवार को नगर आयुक्त ने कार्यस्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने काम को देखने के बाद इसे शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए हैं। पीओ डूडा विनय कुमार ने बताया कि चुनाव के दौरान ही इन आवासों का काम पूरा हो जाएगा और इसके बाद पात्रों को आवंटन कर दिया जाएगा।