फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट नहीं मिलने पर यात्रियों का रेलवे स्टेशन पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। त्योहार मनाकर घर लौट रहे लोगों के लिए रविवार को यहां रेलवे स्टेशन पर परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों को टिकट मुहैया कराने के लिए टिकट खिड़कियां तो खुली मिलीं लेकिन कनेक्टिविटी फेल होने से न तो एटीवीएम (ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन) चल पाई और न ही दूसरे कंप्यूटर से टिकट निकले। महज लोकल कनेक्शन से ही अनारक्षित टिकट निकले, वह यात्रियों की संख्या के लिहाज से 40 फीसदी भी नहीं थे। सैकड़ों की संख्या में लोग बिना टिकट ही ट्रेन में सवार हो गए लेकिन जिन यात्रियों की ट्रेन छूट गई उन्होंने स्टेशन पर हंगामा किया।
विज्ञापन

कनेक्टिविटी फेल होने के कारण सुबह करीब नौ से 11 बजे के बीच सैकड़ों यात्री फंस गए। कासगंज की ओर से बरेली जाने के लिए करीब नौ बजकर 20 मिनट पर पैसेंजर पहुंची तो उससे 10 मिनट पहले ही अचानक कनेक्टिविटी फेल हो गई। बरेली जाने को उस समय करीब तीन-चार सौ यात्री थे। लोकल कनेक्शन पर जिन्होंने टिकट हासिल किए उन्हें भी भीड़ की वजह से धक्का-मुक्की का सामना करना पड़ा। साहूकारा मोहल्ले के प्रेम प्रकाश और कासगंज में सोरों निवासी हरिओम ने बताया कि बार-बार पूछे जाने के बाद भी रेलवे कर्मियों ने उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं दिया। कमोवेश ऐसा ही नजारा बरेली से कासगंज की ओर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचने के दौरान भी देखने को मिला। तब भी लोकल कनेक्शन से ही टिकट बांटे गए। स्टेशन परिसर में लगी एटीवीएम के साथ दूसरे कंप्यूटर से टिकट नहीं निकल पाए। अधिकतर यात्री तो दोनों ही ट्रेनों में बिना टिकट सवार हो गए। बाकी जो बचे उन्होंने विभाग के सिस्टम पर सवाल उठाते हुए हंगामा कर दिया। लोगों को शांत करने के लिए जीआरपी को भी मशक्कत करनी पड़ी।

नेटवर्क की समस्या तीन-चार दिनों से आ रही है। इसी वजह से यात्रियों को समय पर टिकट उपलब्ध नहीं हो पाते हैं। आरक्षण की व्यवस्था भी फेल हो गई है। टिकट नहीं मिलने की वजह से रविवार को भी कई यात्रियों को स्टेशन से लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- केपी सिंह, वाणिज्य अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें