फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से ट्यूशन पढ़ने निकली छात्रा का अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकली एक किशोरी का रास्ते में उसके ट्यूटर ने कुछ लोगों की मदद से अपहरण कर लिया। आरोपी उसे बाइक से लेकर फरार हो गए। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके पिता समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के साथ एक आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति की 17 वर्षीय बेटी कक्षा 11 की छात्रा है। उसे सत्यम पांडेय ट्यूशन पढ़ाता है। किशोरी शनिवार को सुबह नौ बजे घर से ट्यूशन पढ़ने को निकली, लेकिन उसे रास्ते में बाइक लेकर खड़े सत्यम ने रोक लिया और दो अन्य लोगों की मदद से जबरन बाइक पर बैठाकर भाग निकला। सूचना पाकर किशोरी के पिता ने 100 डॉयल पुलिस को इत्तला देकर बुला लिया। किशोरी के पिता ने बेटी के अपहरण में आरोपी सत्यम के पिता श्रीधर को भी दोषी ठहराते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने सत्यम और उसके पिता श्रीधर समेत अमन शुक्ला और मोनू शुक्ला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर अमन को हिरासत में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक दलबीर सिंह के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, लेकिन मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। उन्होंने बताया कि किशोरी को बरामद करने का प्रयास हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें