फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र अध्यक्ष ने मांगी माफी, बदला जाएगा प्रश्नपत्र का सेट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बहेड़ी के गन्ना उत्पादक महाविद्यालय में हिंदी कार्मिकी का पेपर लीक होने के मामले में केंद्र अध्यक्ष ने फिलहाल माफी मांग ली है। मगर होली बाद जांच कमेटी उनके बयान दर्ज करके अपनी रिपोर्ट देगी, फिर कार्रवाई तय होगी। वहीं, गलत खुलने वाले प्रश्नपत्र का सेट भी बदला जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने 17 मार्च को होने वाली हिंदी कार्मिकी की परीक्षा स्थगित कर उसकी तिथि चार अप्रैल कर दी थी। मगर बहेड़ी के गन्ना उत्पादक महाविद्यालय में रविवार को केंद्र अध्यक्ष डॉ. शचींद्र मोहन शर्मा ने यह पेपर खुलवाकर वितरित करा दिया। करीब डेढ़ घंटे बाद छात्रों ने हंगामा किया तो आनन-फानन में दोबारा पेपर एवं कॉपियों को जमा करके सील कर दिया गया। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. अखिलेश पांडेय ने कुलपति, कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रक व डीएम को इसकी सूचना दी। साथ ही मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी, जिसमें प्रबंध कमेटी के कोषाध्यक्ष चौ. नरेंद्र सिंह, सदस्य छत्रपाल सिंह एवं सीनियर प्रोफेसर डॉ. सुरेखा पिपलानी को रखा गया है। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक संजीव सिंह ने बताया कि मामले में केंद्र अध्यक्ष ने फिलहाल माफी मांग ली है। परीक्षा की तारीख चार अप्रैल है इसलिए कोई दिक्कत नहीं होगी और प्रश्नपत्र का सेट बदल दिया जाएगा। बाकी कार्रवाई होली के बाद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें