बरेली। 30वें सब जूनियर (14 वर्ष तक) बालकों की हॉकी नेशनल प्रतियोगिता का आयोजन 28 जनवरी को लखनऊ में होगी। इस टीम में अब बरेली के गोलकीपर हर्ष शर्मा का चयन हुआ है। बता दें कि हर्ष इज्जतनगर के रोड नंबर 4 स्थित धर्मेंद्र कुमार की कोचिंग में हॉकी गुर सीख रहे हैं। टीम में शामिल होने पर सचिव मोहम्मद वसीम खान समेत हॉकी के अन्य वरिष्ठ खिलाड़ियों ने उन्हें व परिवार को शुभकामनाएं दीं।
30 को अंडर 19 का ट्रायल
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से अंडर 19 की जिला टीम के चयन के लिए 30 जनवरी को ट्रायल होंगे। ट्रायल केपीएस कॉलेज के धोनी एकेडमी में सुबह नौ बजे आयोजित होगा। जिसमें टीम का चयन पूर्व रणजी खिलाड़ी अमर दीप सोनकर करेंगे। बरेली क्रिकेट एसोसिएशन सचिव सीताराम सक्सेना ने बताया कि ट्रायल में वही खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं, जिनका पंजीकरण हो चुका है।
टेबल टेनिस प्रतियोगिता में एंजेल विजेता
70वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर डिस्ट्रिक्ट टेबल एसोसिएशन से संबद्ध एंजेल टेबल टेनिस एकेडमी ने टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसके कैडेट ग्रुप एंजिल सिंह, केशव मंगल, गणेशा, सब जूनियर बालक वर्ग में कार्तिकेय सिंह, विवान गोयल, शशांक गंगवार, जूनियर बालक वर्ग में कार्तिकेय सिंह, विवान गोयल, अस्तित्व मिश्रा क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। सभी विजेताओं को प्रशस्ति पत्र और मेडल से नवाजा गया है।