फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निदा-शीरान का मामला : दरगाह पर उलमा की गोपनीय बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आला हजरत हेल्पिंग सोसायटी की अध्यक्ष निदा खान और उनके शौहर शीरान रजा के आपसी विवाद को लेकर हलचल बढ़ती जा रही है। एक तरफ जहां निदा और शीरान के बीच चल रही अदालती लड़ाई नया मोड़ ले रही है, वहीं दूसरी तरफ अब दरगाह आला हजरत परिवार भी इस प्रकरण को गंभीरता से ले रहा है। हाल में ही में हुए घटनाक्रम के बाद इस मुद्दे पर कोई बहुत ज्यादा खुलकर बोलने को तैयार नहीं है, लेकिन जिस तरह इस प्रकरण में दोनों पक्षों की सक्रियता बढ़ी है, उससे जल्द ही कोई नया पहलू सामने आने के संकेत मिल रहे हैं।



बरेली। दरगाह आला हजरत स्थित शीरान रजा के निवास पर रविवार को हुई उलमा की एक गोपनीय बैठक में शीरान और निदा के प्रकरण पर चर्चा हुई। परिवार के लोगों के साथ इस बैठक में शरीयत के माहिर उलमा भी शामिल हुए। बैठक में किन बिंदुओं पर चर्चा हुई और उसका क्या नतीजा निकला, इसका तो खुलासा नहीं हो सका लेकिन जब इस बैठक के बारे में निदा खान को जानकारी मिली तो वह भी देर रात तक यह जानने को उत्सुक रहीं कि इस बैठक में क्या फैसला हुआ है।
विज्ञापन

निदा और शीरान के बीच करीब साढ़े तीन साल से विवाद चल रहा है। निदा और शीरान के अलगाव के बाद निदा की ओर से शौहर के खिलाफ पुलिस में शिकायतें की गईं जिसके बाद यह मामला अदालत में पहुंच गया। कई बार खुले तौर पर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला बोला, लेकिन परिवार के दूसरे लोग अब तक इस प्रकरण से खुद को अलग रखे हुए थे। हाल ही में शीरान की ओर से कथित तौर पर निदा को बगैर हलाला के दोबारा साथ रखने की पेशकश किए जाने के बाद अब परिवार के लोगों ने भी इसे गंभीरता से लिया है। हालांकि आला हजरत परिवार यह मानने को तैयार नहीं है कि शीरान की ओर से ऐसी कोई पेशकश की गई होगी। इसी को आधार बनाते हुए इस मुद्दे पर आगे का कदम निर्धारित करने की तैयारी की जा रही है। देर शाम शीरान के निवास पर हुई इस बैठक के बारे में शीरान का परिवार भी फिलहाल कुछ बोलने को तैयार नहीं है। माना जा रहा है कि परिवार की ओर से जल्द ही कोई फैसला सामने आ सकता है।


हाईकोर्ट के मीडिएशन सेंटर में सुनवाई आज
निदा ने कहा- मीडिएशन खत्म कराने को रखूंगी अपना पक्ष


बरेली। इलाहाबाद हाईकोर्ट के मीडिएशन सेंटर में सोमवार को निदा खान और शीरान रजा खां आमने-सामने होंगे। अदालत ने उनके बीच सुलह के लिए सोमवार की तारीख लगाई हुई है।
निदा और शीरान की शादी 15 फरवरी 2015 को हुई थी। अगले ही महीने दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। अब स्थिति यह है कि लगभग साढ़े तीन साल से उनके बीच मुकदमेबाजी चल रही है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के मीडिएशन सेंटर में सात जनवरी को दोनों के बीच समझौते के प्रयास शुरू हुए। सुनवाई की पिछली तारीख 21 जनवरी थी जिस पर निदा और शीरान दोनों गए थे। इसी बीच शीरान का कथित पेशकश का हल्ला मचा। अब निदा का कहना है कि वह अदालत में मीडिएशन खत्म कराने के लिए अपना पक्ष रखेंगी।
विज्ञापन



शीरान का जाना तय नहीं
यह अभी साफ नहीं है कि अदालत में सोमवार को होने वाली सुनवाई में शीरान हिस्सा लेंगे या नहीं। शीरान के भाई इकान रजा ने फोन पर बताया कि शीरान की तबीयत ठीक नहीं है, लिहाजा यह तय नहीं है कि वह तारीख पर जाएंगे या नहीं। हालांकि पिछली दो तारीखों पर वह मीडिएशन में जा चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें