फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पांच दिन तेज हवा और बारिश के लिए तैयार रहिए

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। भूमध्य सागर से उठा पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर उत्तर भारत में सक्रिय हो गया है। रविवार को जम्मू के रास्ते पश्चिमी विक्षोभ पर्वतीय क्षेत्रों में पहुंच गया, जिससे जम्मू और हिमाचल में फिर बर्फबारी होने लगी है। उत्तराखंड के कुछ क्षेत्रों में बादल छाए हुए हैं। रात में बर्फबारी या बारिश होने के आसार हैं। रुहेलखंड समेत पश्चिमी यूपी में मंगलवार से इसका असर प्रभावी होगा, जो शनिवार तक रहेगा। इस दौरान मध्यम और भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। बारिश के साथ तेज हवा चलेगी।
विज्ञापन

रविवार को दिनभर आसमान साफ रहा। सुबह हल्की हवा से ठंड का एहसास हुआ। हवा में हल्की नमी देखने को मिली। शाम को फिर ठंड ने असर दिखाया। अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम था। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो सोमवार सुबह मौसम साफ रहेगा। दोपहर बाद इसमें अचानक बदलाव आने लगेगा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाहा ने बताया कि सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक पश्चिमी विक्षोभ मैदानी इलाकों में पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा। इस दौरान तेज हवा चलेगी। कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है। 22 से 26 जनवरी तक कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश के आसार हैं।

गेहूं के लिए फायदेमंद
जिला कृषि अधिकारी धीरेंद्र सिंह चौधरी का कहना है कि सर्दी की पहली बारिश गेहूं के लिए बेहद फायदेमंद रहेगी। अगैती प्रजाति के गेहूं को पानी की सख्त जरूरत है। जो गेहूं पीछे बोया गया है, उसमें भी इससे कोई नुकसान नहीं होगा। मगर, जहां किसान गेहूं में पानी लगा चुके हैं, वहां ज्यादा बारिश होने से नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें