फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे की मार: कैंसल कर दी सियालदह एक्सप्रेस, यात्री परेशान

Fri, 21 Dec 2018 01:33 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कोहरे का असर ट्रेनों पर भी पड़ना शुरू हो गया है। लंबी दूरी की ट्रेनों के लेट होने के अलावा सियालदह एक्सप्रेस को बृहस्पतिवार को कैंसल कर दिया गया। ऐसे में रेल यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

घने कोहरे की वजह से दृश्यता काफी कम होने से बृहस्पतिवार को सियालदह एक्सप्रेस (अप/मीडिया) को कैंसल कर दिया गया। इसके अलावा राज्यरानी एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, लखनऊ मेल, काशी विश्वनाथ, पंजाब मेल एक घंटे देरी से जंक्शन पहुंची। प्लेटफार्म पर तमाम यात्री भटकते नजर आए। कोहरे और शीतलहर से बीस ट्रेनों को पहले ही 15 फरवरी तक के लिए निरस्त किया जा चुका है। ट्रेनों की संख्या कम होने से सीधा असर रेल यात्रियों पर पड़ रहा है। जंक्श के स्टेशन डायरेक्टर मनोज मीणा के मुताबिक ट्रेनों के रद्द किए जाने की सूचना लगातार इंक्वायरी से मिल से दी जा रही है। ट्रेनों का संचालन 15 फरवरी के बाद भी संभलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें