अभिनंदन समारोह में सदर विधायक संजय सिंह गंगवार ने संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता भाजपा की रीढ़ हैं। जनप्रतिनिधि व नेता तो बदलते रहते हैं, लेकिन कार्यकर्ता कभी नहीं बदलते। इस दौरान उन्होंने बूथों पर जाकर 21-21 कार्यकर्ताओं को पुष्प मालाएं पहनाकर सम्मानित किया।
भाजपा के कार्यकर्ता सम्मान कार्यक्रम के तहत सदर विधायक संजय सिंह गंगवार शुक्रवार नौगवां पकड़िया पहुंचे। वहां उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता विषम परिस्थितियों में भी भाजपा को मजबूत करने के लिए बूथ पर अपनी जान लगा देते हैं। विधायक ने कहा कि आज तक किसी भी राजनीतिक दल ने अपने कार्यकर्ताओं का बूथ पर जाकर सम्मान नहीं किया। यह कार्यक्रम भाजपा की पहल है कि कार्यकर्ता को सर्वोच्च सम्मान मिले। महिला नेता पुष्पा शुक्ला ने कार्यकर्ताओं को पताका पहनाकर व गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम मेें अजय शुक्ला, सुलेमान, अजय सक्सेना, किशन गंगवार, स्वतंत्र देव मौजूद रहे।