फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएससी का स्टूडेंट निकला शातिर ऑटो लिफ्टर

Mon, 22 Oct 2018 11:38 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक और मोबाइल लूट के लिए चर्चित पकौड़ी गैंग के दो सदस्यों को हाफिजगंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनमें एक एमएससी का स्टूडेंट है। इनके चार फरार साथियों की पुलिस तलाश कर रही है। पकड़े गए ऑटोलिफ्टर ने शहर और देहात इलाके की कई घटनाओं का खुलासा किया है। एसपी देहात सतीश कुमार और एसपी सिटी अभिनंदन सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि संदिग्धों की तलाशी के दौरान रविवार रात हाफिजगंज पुलिस ने अपाचे बाइक पर जाते दो युवकों को रोका। इनमें एक बिथरी थाने के पुरनापुर गांव का कमल पटेल और दूसरा भोजीपुरा के गांव महिमा पट्टी का पारसवीर सिंह है। थाने लाकर दोनों से पूछताछ की गई तो उन्होंने अपाचे बाइक पीलीभीत हाईवे पर सुड़ियावा मंदिर के पास से लूटने की बात कही। बरामद दो मोबाइल इन लोगों ने इज्जतनगर क्षेत्र से लूटे थे। 27 अप्रैल को नवाबगंज क्षेत्र में एक व्यक्ति से 8800 रुपये और एक मोबाइल लूटने की बात स्वीकार की। अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए दोनों बदमाश प्रमोद उर्फ पकौड़ी गैंग के सदस्य हैं। इनके साथी पुरनापुर निवासी पवन पटेल, दीपक, सौरभ और भुता के तिवरिया गांव निवासी दीपक उर्फ भूरा की तलाश की जा रही है। कमल एमएससी मैथ्स का छात्र है। उसके पिता सीमेंट के व्यापारी हैं।
विज्ञापन


मोबाइल खरीदने वाले भी फंसे
बदमाशों ने लूटे गए मोबाइल इज्जतनगर क्षेत्र के लवनेश और इमरान को भी बेचे थे। आरोपियों से पूछताछ के बाद इज्जतनगर पुलिस ने इन दोनों को भी पकड़ लिया। आरोपियों से पूछताछ के बाद चोरी का माल खरीदने वाले दूसरे लोगों की धरपकड़ भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें