फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाकरगंज प्रकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो...
विज्ञापन

बाकरगंज पहुंची कंपनी की टीम
तीन दिन में लगना शुरू होगा प्लांट
- एक घंटे में 200 टन कूड़े का होगा निस्तारण
- बाउंड्री से कवर होगा ट्रंचिंग ग्राउंड
अमर ुजाला ब्यूरो
बरेली।
बाकरगंज में लगे कूड़े के ढेर का निस्तारण करने की जिम्मेदारी लेने वाली अमेजो वेस्ट सोल्युशंस कंपनी की टीम बुधवार को शहर में पहुंच गई। नगर आयुक्त राजेश श्रीवास्तव से मुलाकात के बाद टीम ने बाकरगंज का जायजा लिया। तीन दिन में प्लांट लगाने का काम शुरू हो जाएगा और इस महीने की समाप्ति तक कूड़ा निस्तारण भी शुरू हो जाएगा।
सालों पहले ही भर चुके बाकरगंज ट्रंचिंग ग्राउंड के कूड़ा निस्तारण के लिए नगर निगम ने अहमदाबाद की अमेजो वेस्ट सोल्युशंस कंपनी से करार किया है। करार के तहत कंपनी कूड़े से निकली मिट्टी बेचकर 55 रुपये टन नगर निगम को देगी और बाकी मैटेरियल कंपनी खुद बेचकर आय करेगी। इसके लिए कंपनी नगर निगम को 25 लाख रुपये एडवांस भी दे चुकी है। बुधवार को कंपनी प्रतिनिधि परमवीर सिंह यहां पहुंचे। नगर आयुक्त से मुलाकात के बाद निगम टीम के साथ वह बाकरगंज पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परमवीर सिंह ने नगर आयुक्त को बताया कि तीन दिन में कंपनी की मशीनें यहां पहुंच जाएंगी और इस महीने के अंत तक प्लांट लगाकर काम शुरू कर दिया जाएगा। बताया कि प्लांट एक घंटे में दो सौ टन कूड़े का निस्तारण करेगा। बता दें कि बाकरगंज के हालात देखते हुए समाज सेवा मंच ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) में याचिका दायर कर नगर निगम को पार्टी बनाया हुआ है। एनजीटी ने नगर निगम को कूड़ा निस्तारण के निर्देश दिए हैं और एनजीटी की सख्ती देख नगर निगम जल्द से जल्द कूड़ा निस्तारण कराना चाहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें