बीएसए ने संभाला चार्ज
बरेली।
नई बीएसए तनुजा मिश्रा ने बुधवार को कार्यालय पहुंचकर चार्ज ले लिया और फिर अधिकारियों-कर्मचारियों से औपचारिक मुलाकात की। बता दें कि पिछले दिनों विवादों में घिरी रहीं बीएसए चंदना राम इकबाल यादव का गोरखपुर तबादला कर दिया गया था। उनकी जगह इलाहाबाद से आईं तनुजा मिश्रा को यह जिम्मेदारी दी गई है।