फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुमे की नमाज का समय बदला

Thu, 01 Mar 2018 05:59 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

जुमा के दिन होली होने के मद्देनजर नमाज का समय बदला गया है। सभी जगह जुमे की नमाज दोपहर दो बजे से पढ़ी जाएगी। यह अपील जानशीन ताजुश्शरीया एवं शहर काजी मौलाना असजद रजा खां कादरी ने की है। उन्होंने कहा है कि शुक्रवार को होली पड़ रही है। दोपहर 12 बजे तक रंग खेला जाएगा। इस बात का लिहाज रखते हुए जुमे की नमाज का समय अपनी अपनी मस्जिदों में आगे बढ़ा लें। खास तौर से जहां भी दोपहर दो बजे से पहले नमाज होती है। मुनासिब होगा कि सभी मस्जिदों में नमाज का वक्त दोपहर दो से 3:30 बजे का रखा जाए, ताकि किसी को कोई परेशानी न हो। इसके साथ ही शहर काजी ने यह अपील भी की है कि लोग विवाद से बचते हुए अमन का माहौल बनाए रखें। यह जानकारी शहर काजी के प्रतिनिधि खलील कादरी ने प्रेस को दी है।

विज्ञापन

इसी क्रम में आला हजरत ट्रस्ट के अध्यक्ष मौलाना मोहतिशिम रजा खां, तंजीम उलमा इस्लाम के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना शहाबुद्दीन रजवी, दारुल उलूम रजविया के प्रबंधक मुफ्ती फारूख शमसी ने अमन-ओ-अमान और सौहार्द से होली मनाने की अपील की है और कहा कि लोग एक दूसरे के जजबातों का ख्याल रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें