फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपके सुझाव से तैयार होगा पीएम का पंद्रह अगस्त का भाषण

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली।
विज्ञापन

जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंद्रह अगस्त को लाल किले से देश को संबोधित करेंगे तो उनके भाषण में इस बार आपके सुझाव भी शामिल होंगे। देश को लेकर आप क्या सोचते हैं और क्या चाहते हैं, यह आप सीधे पीएम को भेज सकते हैं और वो भी अपने मोबाइल या लैपटॉप से। इसके लिए नरेंद्र मोदी मोबाइल एप लांच किया गया है। जिसके माध्यम से आप अपनी बात या सुझाव सीधे प्रधानमंत्री को भेज सकते हैं। यह पहला मौका होगा जब पीएम ने पंद्रह अगस्त के भाषण के लिए देशवासियों से आनलाइन सुझाव मांगे गए हैं ताकि उनके सुझाव से स्पीच तैयार हो जो लाल किले से पूरे देश तक पहुंचे।
विज्ञापन

सोशल मीडिया के जरिये इसका संदेश देशवासियों तक पहुंचाया जा रहा है। ई-मेल के जरिये एक लिंक भेजा जा रहा है जिसके माध्यम से आप गूगल प्ले से नरेंद्र मोदी मोबाइल एप डाउनलोड कर सकते हैं। इस मोबाइल एप पर प्रधानमंत्री से जुड़ी तमाम जानकारी भी अपलोड है। इस मोबाइल एप से आप माईजीओवी की वेबसाइट पर जाकर अपने सुझाव या प्रधानमंत्री को अपने दिल की बात लिख सकते हैं। सोशल मीडिया पर जारी संदेश में कहा गया है कि आप अपना इनपुट पीएम से साझा कर सकते हैं। जिसको पीएम पंद्रह अगस्त के भाषण में शामिल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें