फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सप्ताह में एक दिन गांव में करनी होगी सरकारी डॉक्टरों को ड्यूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों को अब सप्ताह में एक दिन गांवों में भी ड्यूटी करनी होगी। प्रदेश सरकार की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्वास्थ्य सेतु मेले का आयोजन किया जा रहा है। स्वास्थ्य मेला उन स्थानाें पर लगाया जाएगा जहां डॉक्टर और विशेषज्ञ नहीं पहुंच पाते हैं। मेले में मरीजों की जांच होगी और दवाएं दी जाएगी।
विज्ञापन

प्रदेश में आज भी कई ऐसे गांव हैं जहां डॉक्टराें की पहुंच नहीं है। इलाज के लिए मरीजों को दूर शहर तक आना पड़ता है। कई तो इलाज के अभाव में दम तोड़ देते हैं। ऐसे लोगाें तक इलाज पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय सेतु मेले की शुरूआत की गई है। इसमें गांव- गांव जाकर डॉक्टराें द्वारा रोगियों का चिह्निकरण किया जाएगा। गंभीर रोगियाें को शहर के अस्पताल भेजेंगे। पहले एमबीबीएस डॉक्टराें को यहां भेजने की बात कही जा रही थी, लेकिन अब सर्जन, आंख, नाक, गला, कान, स्त्री व प्रसूति रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ को भी इसमें भेजा जाएगा। शासन की ओर से पत्र भेजकर कहा गया है कि जहां मेला लगे वहां स्थानीय लोग और एनजीओ का भी सहयोग लिया जा सकता है। एडी हेल्थ डॉ. प्रमिला गौड़ ने बताया कि सीएमओ जिले के गांवों का निर्धारण करके सूची तैयार करेंगे। जल्द ही यह शुरू किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें