फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रिंग रोड के दोनों तरफ बनेगी 17 किमी लंबी सर्विस लेन, आठ स्थानों पर बनाए जाएंगे यात्री शेड

Wed, 24 Jun 2026 03:58 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की बरेली डिवीजन ने रिंग रोड और बदायूं ने बरेली-मथुरा हाईवे के चौड़ीकरण का काम तेज कर दिया है। दोनों परियोजनाओं को जून 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
तेजी से हो रहा रिंग रोड का निर्माण कार्य - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली-मथुरा हाईवे का 27 और रिंग रोड का 16 फीसदी काम पूरा हो चुका है। 29.920 किलोमीटर के रिंग रोड के दोनों ओर 17 किलोमीटर की सर्विसलेन का काम भी शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा आठ स्थानों पर बस यात्रियों के लिए यात्री शेड भी बनाए जाएंगे।

विज्ञापन


बरेली होकर गुजरने वाली सभी नेशनल और स्टेट हाईवे रिंग रोड में कनेक्ट होने के बाद शहर में भारी वाहनों का दबाव कम हो जाएगा। अभी बदायूं, मथुरा, आगरा की ओर जाने-आने वाले वालों को शहर में आना पड़ता है। रिंग रोड बनने के बाद यह बाहर से ही गुजर जाएंगे।

बरेली-मथुरा हाईवे का बदायूं-बरेली के बीच निर्माण एनएचएआई की बदायूं डिवीजन करा रही है। रामगंगा तिराहा तक का हिस्सा बदायूं के अधीन है। इसके आगे का काम बरेली डिवीजन को कराना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां बनेंगे आरओबी 
बदायूं के परियोजना निदेशक उत्कर्ष शुक्ला ने बताया कि रामगंगा तिराहा के पास फ्लाईओवर और रेल लाइनों पर आरओबी का काम बरेली डिवीजन को कराना है। रामगंगा के पास बनने वाले फ्लाईओवर से लाल फाटक, सुभाषनगर रोड और बरेली-मथुरा हाईवे कनेक्ट होंगे। धंतिया और इन्वर्टिस के पास भी आरओबी का निर्माण होना है।

एनएचएआई के अधिशासी अभियंता अश्वनी चौहान ने बताया कि रिंग रोड परियोजना का काम तेजी से चल रहा है। चार स्थानों पर आरओबी निर्माण भी शुरू हो गया है। इंटरचेंज और यात्री शेड के स्थान भी चिह्नित कर लिए गए हैं। सर्विसलेन के लिए मिट्टी संबंधी कार्य मानसून सक्रिय होने से पहले कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें