फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली कॉलेज: दूसरे चरण से पहले एक और मेरिट जारी, फीस जमा करने के लिए दो दिन का समय

Wed, 24 Jun 2026 03:50 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली कॉलेज ने प्रवेश के लिए अपनी दूसरी मेरिट सूची जारी कर दी है। पहले चरण में कम प्रवेशार्थियों के कारण यह निर्णय लिया गया। नई कटऑफ के साथ फीस जमा करने की अंतिम तिथि 24 और 25 जून है। 
विज्ञापन
बरेली कॉलेज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली कॉलेज ने प्रवेश के लिए अपनी दूसरी मेरिट सूची जारी कर दी है। यह निर्णय प्रथम चरण की काउंसलिंग में प्रवेशार्थियों की कम संख्या के बाद लिया गया। नई कटऑफ के साथ फीस जमा करने के लिए दो दिन का समय दिया गया है, जो 24 और 25 जून है।

विज्ञापन


मंगलवार को प्रथम चरण की काउंसलिंग के चौथे दिन सेमिनार हॉल में सन्नाटा रहा। प्रवेश के लिए केवल एक-दो प्रवेशार्थी ही आवेदन लेकर पहुंचे। इसी कारण बरेली कॉलेज प्रवेश समन्वयक ने दूसरी मेरिट सूची जारी की। प्रवेश नियंत्रक प्रो. अजय कुमार के अनुसार, मंगलवार शाम पांच बजे तक बीकॉम में 336, बीए में 446, बीएससी बायो में 113 और बीएससी गणित में 170 प्रवेशार्थियों ने फीस जमा की है। परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए स्नातक के छठे सेमेस्टर का परिणाम आना आवश्यक है।

प्रमुख पाठ्यक्रमों की कटऑफ
दूसरी मेरिट सूची के अनुसार, बीकॉम में कटऑफ 61.6 फीसदी से 60.20 फीसदी निर्धारित की गई है। बीएससी बायो में यह 73 फीसदी से 69.9 फीसदी है। बीए में कटऑफ 69.70 फीसदी से 67.6 फीसदी के बीच रखी गई है। बीसीए में सामान्य वर्ग के लिए 75.4 से 72.4 फीसदी, ओबीसी के लिए 71.2 से 70 फीसदी और एससी के लिए 65.8 से 60.6 फीसदी कटऑफ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वोकेशनल कोर्स की परीक्षाएं 25 जून को
बरेली कॉलेज के बीएससी, बीकॉम व बीए के द्वितीय सेमेस्टर के नियमित व भूतपूर्व छात्र-छात्राओं के लिए वोकेशनल विषयों की परीक्षा 25 जून को होगी। इसके तहत सभी परीक्षार्थियों को वाणिज्य विभाग में 25 जून को सुबह 11 बजे सौ शब्दों में एक विषय पर असाइनमेंट जमा करना होगा।

इन विषयों का होगी परीक्षा
बेसिक ऑफ टैली एंड इंट्स एप्लिकेशन, एडवर्टइाजिंग सेल्स प्रमोशन एंड सेल्स मेनेजमेंट, ऑफिस मैनेजमेंट एंड सेक्रेटेरियल प्रैकिटस, मैनेजमेंट ऑफ कैपिटल मार्केट ऑपरेशन्स, डिजिटल मार्केटिंग, ऑफिस मैनेजमेंट, एडवर्टाइजिंग, रिसर्च सर्वे केवल बीकॉम विद्यार्थियों के लिए, एडवर्टाइजिंग सेल्स प्रमोशन सेल्स मैनेजमंट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें