फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16703 लोगों को मुफ्त मिलेंगे पानी के कनेक्शन

Mon, 09 Apr 2018 08:07 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में पेयजल की किल्लत दूर करने के लिए 16703 लोगों को पानी के मुफ्त कनेक्शन दिए जाएंगे। अमृत योजना के तहत बने इस प्लान को शासन से मंजूरी मिल गई है। अगले सप्ताह से कनेक्शन बांटने का काम शुरू होगा। अमृत योजना के तहत वर्ष 2015-16 में नगर निगम क्षेत्र में नई कालोनियों को पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए 17.88 करोड़ रुपये का प्लान तैयार किया गया था। इससे 54.93 किमी के दायरे में पाइपलाइन बिछाकर पेयजल कनेक्शन उपलब्ध कराने थे। जल निगम ने मंजूरी के लिए यह प्रस्ताव शासन में भेजा, जहां से इसमें कुछ कटौती कर 16.94 करोड़ रुपये का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया। इसके साथ ही काम शुरू करने के लिए 2.78 करोड़ रुपये की धनराशि भी जारी कर दी। अब इस कार्य को शुरू कराए जाने की प्रक्रिया चल रही है।अगले सप्ताह से लोगों को कनेक्शन बांटने शुरू कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन


कालीबाड़ी के लिए 8.29 करोड़ का प्रस्ताव मंजूर
वित्तीय वर्ष 2016-17 में अमृत योजना के तहत ही कालीबाड़ी में पेयजल की समस्या दूर करने के लिए 8.29 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया था। इसके तहत कालीबाड़ी में एक ओवरहेड टैंक, 6.44 किलोमीटर की पाइपलाइन और 3615 लोगों को कनेक्शन उपलब्ध कराए जाने हैं। इस प्रस्ताव को भी एसएलटीसी (स्टेट लेवल टेक्निकल कमेटी) से मंजूरी मिल चुकी है। अब यह प्रस्ताव हाई लेवल कमेटी की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।


लोगों को मुफ्त पेयजल कनेक्शन उपलब्ध कराने का काम अगले सप्ताह से शुरू कर दिया जाएगा। शासन से प्रस्ताव पास होने के बाद काम शुरू होने की प्रक्रिया में है। कालीबाड़ी का प्रोजेक्ट भी एसएलटीसी से मंजूर हो गया है। - संजय कुमार,  सेक्शन इंजीनियर, जल निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें