फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बिल कम कराने का झांसा देकर 1.65 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। मीटर रीडर ने बिजली का बिल कम कराने का झांसा देकर ग्रामीण से 1.65 लाख रुपये ठग लिए। इससे परेशान ग्रामीण ने थाना नवाबगंज में तहरीर दी है। ग्रामीण के आरोप पर विभाग ने ऐसे किसी रीडर के होने से इन्कार किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के रिछोला-किफायतुल्ला गांव के आमिर का आराेप है कि उनके घर बिजली का कनेक्शन होने पर मीटर रीडर ग्राम गुलिडया थाना जहानाबाद जनपद पीलीभीत से मीटर रीडिंग के आता है। मीटर रीडर ने कहा कि उसका बिल अधिक हो गया है। वह इसको सही करा देगा। ग्रामीण ने उस पर विश्वास कर फोन पे से 1.65 लाख रुपये जमा करा दिए। एक सप्ताह बाद भी जब बिल सही नहीं हुआ तो मीटर रीडर से शिकायत की, लेकिन उसने टरका दिया। पीड़ित ने धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। ग्रामीण का आरोप है कि मीटर रीडर ने गांव के अन्य लोगों के साथ भी बिल के नाम पर धोखाधड़ी की है।
एसडीओ ने मीटर रीडर को बताया अनजान युवक
एसडीओ राजेंद्र कुमार ने बताया कि अमित कुमार नाम का कोई भी रीडर रीडर नहीं है। इतनी बड़ी धनराशि अंजान युवक को क्यों दे दी, जबकि विद्युत उपकेंद्र पर सभी समस्याओं का निस्तारण होता है, फिर भी सोमवार को इस मामले में जांच कराई जाएगी। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें