फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 21 करोड़ से होगा सिरौली का विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरौली। नगर पंचायत बोर्ड की हुई बैठक में 2025-26 वर्ष के लिए कस्बे के विकास के लिए बजट पास किया गया।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष चमन सकलैनी की अध्यक्षता में आयोजित बोर्ड की बैठक में मुद्दों पर चर्चा की गई। प्रस्ताव में वर्ष 2025-26 की आय-व्यय का प्रस्ताव रखा गया। इसमें नगर पंचायत के लिए सभी मदों से 20 करोड़ 97 लाख 55 हजार 540 रुपये की धनराशि प्राप्त होगी, जो गत वर्ष के मुकाबले 3 करोड़ 6 लाख 95 हजार 30 रुपये अधिक है। इसमें साल में जो कार्य होंगे, उसके कुल खर्चे का बजट 17 करोड़ 79 लाख 72 हजार 4 रुपये पेश किया गया। इसे सर्वसम्मति से बैठक में पास किया गया। इसके अलावा कस्बे के विकास कार्यों एवं अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई। सभासदों के प्रस्तावों पर विचार करने का चेयरमैन ईओ द्वारा आश्वासन दिया गया।
इस मौके पर अधिशासी अधिकारी राजन नाथ तिवारी, बड़े बाबू सुरेश मौर्य, सभासद शिशुपाल सिंह, विजय सिंह, डॉ. शेखू, चंदन, अकरम अली आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें