फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेलीः 164 ईवीएम दे गईं धोखा, फरीदपुर में घंटे भर रुका रहा मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के दौरान 164 ईवीएम धोखा दे गईं। ईवीएम की खराबी से फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र रजऊ के एक बूथ पर घंटे भर मतदान रुका रहा। कंट्रोल रूम को सुबह सात बजे मतदान शुरू होने से पहले ही मॉकपॉल के दौरान सौ से ज्यादा ईवीएम खराब होने की सूचना मिली। इन्हें तत्काल बदलवाया गया
विज्ञापन

मतदान जब शुरू हुआ तो विभिन्न पोलिंग स्टेशनों पर 64 ईवीएम खराब हो गईं। फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव रजऊ के बूथ पर तो ईवीएम की खराबी से एक घंटे तक मतदान रुका रहा। इसे लेकर मतदाताओं ने हंगामा किया तो उनकी पुलिस से नोकझोंक हो गई। कैंट विधानसभा क्षेत्र में तीन, शहर में छह, बहेड़ी में चार और भोजीपुरा में विधानसभा क्षेत्र से आठ ईवीएम खराब होने की सूचना मिली।
पूर्वाह्न 11 बजे तक कई मतदान केंद्रों पर नहीं चले कैमरे : ईवीएम में समस्या के साथ ही कई बूथों पर निगरानी के लिए लगाए गए कैमरे भी पूर्वाह्न 11 बजे तक चालू नहीं हो सके। कैमरे चालू न होने पर कंट्रोल रूम से इन बूथों के पीठासीन अधिकारियों को एक बार में सिर्फ एक व्यक्ति को मतदान करने के लिए अंदर जाने देने को कहा गया। इस वजह से मीरगंज और नवाबगंज विधानसभा क्षेत्र के कई बूथों पर सुबह नौ बजे तक मतदान की रफ्तार बेहद धीमी रही।
विज्ञापन

इंटरनेट सर्वर डाउन रहने से भी हुई दिक्कत : मतदान पर कंट्रोल रूम से निगरानी रखने की व्यवस्था भी पूर्वाह्न 11 बजे तक सर्वर डाउन रहने से चौपट रही। बूथों पर लगे कैमरों से कंट्रोल रूम का लिंक ही नहीं हो पाया।
भाजपा कार्यकर्ताओं को रोका तो लखनऊ से य़ा फोन : भोजीपुरा और नवाबगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं को वोट डालने जाने से सपा कार्यकर्ताओं के रोकने पर हंगामा खड़ा हो गया। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत किया, लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने लखनऊ स्थित निर्वाचन आयोग के कंट्रोल रूप में फोन करके शिकायत दर्ज करादी। लखनऊ से फोन आने पर एसडीएम मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई। उन्होंने कंट्रोल रूम को बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं को आईडी न होने पर वोट डालने से रोका गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें