फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंसारी वोट भी गठबंधन से छिटका

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मुसलमानों में अंसारी बिरादरी के वोटर भी गठबंधन से छिटक गए। भोजीपुरा, मीरगंज, फतेहगंज पश्चिमी और शेरगढ़ समेत कई इलाकों में अंसारी बिरादरी के वोटरों से बातचीत का लब्बोलुआब यह निकला कि इस बिरादरी के करीब 15 फीसदी मतदाताओं ने कांग्रेस ही नहीं भाजपा के पक्ष में भी वोट डाला है। बातचीत में यह भी पता चला कि यह सारा खेल बिरादरी के ही एक नेता ने कराया है। सपा के नेता भी अंसारी वोटों के कटने की बात मान रहे हैं।
विज्ञापन

मुस्लिम वोटरों के ध्रुवीकरण में गठबंधन काफी हद तक सफल रहा। 80 फीसदी से ज्यादा मुस्लिम वोट गठबंधन को गया। भोजीपुरा, शेरगढ़ , शाही मीरगंज, फतेहगंज पश्चिमी समेत कई इलाकों में अंसारी वोट भी अच्छी तादाद में है। शेरगढ़ के एक मुस्लिम नेता ने बताया कि बिरादरी के एक नेता ने अपने वोटरों को गठबंधन से दूर रहने का संदेश भेजा था। कुछ खास लोगों के माध्यम से मतदान से दो दिन पहले रात में गठबंधन के पक्ष में वोट न डालने का संदेश भेजा गया था। मंगलवार को वोटिंग हुई तो इसका असर भी दिखा। शेरगढ़ के अलावा मीरगंज, फतेहगंज पश्चिमी में भी मुस्लिमों में 25 फीसदी से ज्यादा वोट अंसारी का बताया जा रहा है। भोजीपुरा में भी इनकी संख्या अच्छी खासी है। अंसारी वोट का छिटकना साइकिल की चाल को प्रभावित कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें