फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार-देहरादून के लिए कोई समर स्पेशल ट्रेन नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इस बार सैैलानियों के लिए हरिद्वार और देहरादून का सफर मुश्किल होने की आशंका है। वाराणसी देहरादून जनता एक्सप्रेस न चलने से यात्रियों को कंफर्म रिजर्वेशन मिलने में दिक्कत हो रही है। देहरादून के लिए समर स्पेशल न होने से भी यात्रियों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

हरिद्वार और देहरादून के लिए सप्ताह में चार दिन कुंभ एक्सप्रेस, तीन दिन राप्ती गंगा एक्सप्रेस और इलाहाबाद हरिद्वार एक्सप्रेस, दो दिन हावड़ा देहरादन उपासना एक्सप्रेस और रोजाना की दून और जनता एक्सप्रेस है। इनमें जनता एक्सप्रेस 15 दिसंबर से रद चल रही है। ट्रेन में फरवरी से रिजर्वेशन शुरू हो जाते थे। जिससे मई और जून में सैलानियों को कंफर्म सीट मिल सके। लेकिन अब ट्रेन के 15 अप्रैल के बाद भी चलने के आसार नहीं है। ऐेसे में यात्रियों के चार ही ट्रेनें हैं, जिसमें रिजर्वेशन कराकर वह गर्मी की छुट्टी का आनंद उठा सकते हैं। दूसरी ओर रेलवे सैलानियों के लिए समर स्पेशल ट्रेन भी चलाई है, लेकिन देहरादून के लिए कोई भी स्पेशल ट्रेन का संचालन नहीं किया है। सभी स्पेशल ट्रेनें भंटिंडा, चंडीगढ़, आनंद विहार और दिल्ली के लिए ही चलाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें