फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्जरी के तरीकों से रूबरू हुए चिकित्सक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एसआरएमएस में शुक्रवार को लैप्रोस्कोपिक सर्जरी का फेलोशिप कोर्स ऑफ इंडियन एसोसिएशन ऑफ गैस्ट्रोइंटेस्टिनल एंडो सर्जंस एवं लाइव वर्कशॉप 2019 का आयोजन हुआ, जिसमें 200 से अधिक जनरल सर्जन व पीजी/पोस्ट पीजी विद्यार्थी शामिल हुए। कोर्स के आयोजन चेयरमैन डॉ. एसके सागर ने कार्यक्रम की जानकारी दी।
विज्ञापन

उद्घाटन संस्थान के चेयरमैन देवमूर्ति ने किया। प्रशासनिक निदेशक आदित्य मूर्ति ने आयोजन चिकित्सकों के लिए बेहतर बताया। चार सत्रों में विभाजितकार्यक्रम में कोलकाता से आए डॉ. सयानदेव दास गुप्ता ने लैप्रोस्कोपिक सर्जरी के इतिहास की जानकारी दी। ग्वालियर से आए डॉ. अचल गुप्ता ने दूरबीन विधि से ऑपरेशन पर व्याख्यान दिया। रांची से आए डॉ. सतीश मिड्डा ने उपकरणों की जानकारी दी। चंडीगढ़ से आए डॉ. अश्वनी कुमार दलाल ने ऊर्जा स्रोत क्राटरी पर अनुभव साझा किए। मुंबई से आए डॉ. अभय दवली ने शारीरिक मुद्रा पर बात रखी। उत्तराखंड से आए डॉ. हेमंत नौटियाल ने टांकों पर जानकारी दी। डॉ. प्रदीप साही ने निश्चेतना दवा के बारे में बताया। कोयम्बटूर से आये डॉ. जॉनथन कुमार ने पित्त के थैली की नली में फंस जाने वाली पथरी के ऑपरेशन पर विचार रखे। इसके अलावा डॉ. सुनील पोपट, डॉ. अचल गुप्ता, गुरूग्राम से आए डॉ. सुभाष अग्रवाल ने अपने अनुभव साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें