फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने खेली फूलों से होली

विज्ञापन
कांग्रेस ने खेली फूलों से होली - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
बरेली। कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन ने होली मिलन समारोह कराया। इसमें बरेली लोक सभा क्षेत्र से आए सभी वर्ग के लोगों ने फूलों से होली खेलकर एक-दूसरे से गले मिले। मंच पर रासलीला का मंचन हुआ। कार्यक्रम के दौरान जय श्री राम के नारे भी लगे।
विज्ञापन

नेहरू युवा केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी तादाद में लोग जुटे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस शहर अध्यक्ष चौधरी असलम मियां ने आगन्तुकों का जोरदार स्वागत किया और कहा कि इस बार लोकसभा क्षेत्र में सिर्फ प्रवीण सिंह ऐरन ही छाए हुए हैं, उनकी जीत निश्चित है। क्योंकि वे इससे पहले भी छह बार रह चुके सांसद को शिकस्त दे चुके हैं। इस मौके पर पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने कहा कि हिन्दु और भगवा किसी की बपौती नहीं है। उनके भाषण के दौरान जयश्री राम के नारे भी लगने लगे। उन्होंने कहा कि हिंदुत्व के नाम पर गुमराह किया जा रहा है। मौजूद लोगों से सवाल किया कि जो भाजपाई नहीं हैं वे क्या हिंदु नहीं हैं? ऐरन ने कहा कि गरीबों के साथ-साथ हर वर्ग का विकास सिर्फ कांग्रेस ही कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें