बरेली। बरेली चंदौसी सेक्शन पर आसफपुर और सिसरका स्टेशनों के बीच अंडरपास बनाने को लेकर सुबह साढ़े आठ से दोपहर दो बजे तक ट्रेनों का संचालन नहीं होगा। दिल्ली से बरेली आने वाली बरेली दिल्ली एक्सप्रेस शुक्रवार को जंक्शन नहीं आएगी। ब्लाक में पैसेंजर ट्रेनें भी प्रभावित रहेंगी।
शुक्रवार को रेलवे आसफपुर-सिसरका रेलवे क्रासिंग पर अंडरपास बनाने का काम शुरू करेगा। दिल्ली बरेली एक्सप्रेस चंदौसी से ही दिल्ली वापस हो जाएगी। जंक्शन से सुबह 9.10 बजे अलीगढ़ पैसेंजर और बरेली मुरादाबाद पैसेंजर का भी संचालन नहीं होगा। दूसरी ओर चंदौसी से आने वाली मुरादाबाद पैसेंजर भी जंक्शन नहीं आएगी। रेलवे ने रिजर्व कोच के यात्रियों को ट्रेन के रद होने का मेसेज भेज दिया है।