बरेली। यूपी बोर्ड मूल्यांकन शुक्रवार से शुरू होगा। मूल्यांकन के लिए कॉपियां पहुंच गई हैं। कुछ कॉपियां शुक्रवार को पहुंचेगी। हालांकि टीजीटी परीक्षा के चलते शुक्रवार को महज एक केंद्र पर ही मूल्यांकन शुरू होगा। बाकी केंद्रों पर सोमवार से मूल्यांकन शुरू होगा। बारहवीं के मूल्यांकन के लिए जीआईसी और जीजीआईसी को केंद्र बनाया गया है। वहीं हाईस्कूल के लिए एफआर इस्लामिया, गुलाब राय इंटर कॉलेज, बिशप मंडल इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। बिशप मंडल को छोड़कर बाकी चार केंद्रों को टीजीटी के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसलिए शुक्रवार को सिर्फ बिशप मंडल में ही मूल्यांकन कार्य शुरू होगा। ब्यूरो