फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यह बार है या नगर निगम- कहीं पड़ी शराब की बोतलें तो कहीं कूड़े में दस्तावेज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नए नगर आयुक्त सैमुअल पॉन एन. नगर निगम को सुधारने की कवायद में लगे हैं। कर्मचारियों को राहत देने के लिए शाम पांच बजे कार्यालय बंद करने के निर्देश दे दिए हैं। मगर कर्मचारियों उनके सिस्टम को धता साबित कर नगर निगम को ‘बार’ बना दिया है। बुधवार को निगम परिसर में कई शराब की बोतलें पड़ी नजर आईं। वहीं, नगर निगम के महत्वपूर्ण दस्तावेज बोरे में भरकर ऑडिट कक्ष के बाहर फेंक दिए गए हैं।
विज्ञापन

चार्ज संभालते ही नगर आयुक्त ने सबसे पहला काम कर्मचारियों को राहत देने का किया। उन्होंने कहा कि अब न तो अवकाश के दिन कार्यालय खुलेगा और न ही शाम पांच बजे के बाद। यह व्यवस्था नगर निगम में लागू भी हो गई और मंगलवार को संत रविदास जयंती पर निगम के सारे दरवाजों पर ताला पड़ा नजर आया। मगर बुधवार को जब दफ्तर खुला तो सेंट्रल ऑफिस के पीछे की ओर शराब की कई बोतलें पड़ी नजर आईं। टैक्स काउंटर के पास ईंटों के ढेर में भी शराब की बोतलें पड़ी थीं। इसको लेकर नगर निगम में चर्चा भी रही लेकिन किसी ने हटवाने की जहमत नहीं उठाई।

हजारों दस्तावेजों को खुले में फेंका
नगर आयुक्त कार्यालय से कुछ दूरी पर स्थित ऑडिट कक्ष के बाहर दो बोरी दस्तावेज पड़े नजर आए। बोरी फट चुकी थी और इस पर धूल मिट्टी जम रही थी। बोरा बंद होने के कारण यह स्पष्ट नहीं हो सका कि यह दस्तावेज किससे संबंधित हैं। ऑडिट कक्ष के बाहर होने के चलते आशंका जताई जा रही है कि इन्हें ऑडिट के लिए लाया गया होगा और लापरवाही के चलते बाहर ही डाल दिया। अब चाहें कोई इन्हें चोरी करे या आग लगा दे, किसी को क्या फर्क पड़ता है।
विज्ञापन


नगर निगम में शराब की बोतलें पड़ी होने और दस्तावेज खुले में फेंकने के संबंध में मुझे जानकारी नहीं है। इसे बारे में जानकारी करके कार्रवाई कराई जाएगी। - सैमुअल पॉल एन., नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें