फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी का इंजन फेल, डाउन लाइन दो घंटे ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। लखनऊ की ओर जा रही मालगाड़ी का इंजन खराब होने से बुधवार को डाउन लाइन पर रेल यातायात दो घंटे के लिए रुक गया। करीब दो घंटे बाद इंजन दुरुस्त कर मालगाड़ी आगे रवाना की जा सकी। इसके बाद संचालन सामान्य हो सका। इस दौरान त्रिवेणी एक्सप्रेस, कोलकाता-जम्मूतवी और अवध-असम एक्सप्रेस को रास्ते में रोकना पड़ा। यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बुधवार को मुरादाबाद से रोजा की ओर आ रही डाउन एलएमएन मालगाड़ी का इंजन दोपहर 12:50 बजे बनथरा-शाहजहांपुर के बीच खराब हो गया। लोको पायलट ने रेलवे कंट्रोल मुरादाबाद को सूचना दी। ड्राइवर ने दो घंटे की मशक्कत के बाद इंजन को चालू किया, करीब ढाई बजे ट्रेन रोजा के लिए रवाना हो सकी। डाउन लाइन ब्लॉक होने से त्रिवेणी एक्सप्रेस को एक घंटे बनथरा स्टेशन पर रोकना पड़ा। जम्मूतवी से कोलकाता जा रही जम्मूतवी एक्सप्रेस को तिलहर और अवध-असम एक्सप्रेस को भी रास्ते में रोकना पड़ा। करीब पौने तीन बजे डाउन लाइन पर ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका। ट्रेनें लेट होने से यात्रियों को स्टेशन पर घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें