फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे ने लगाया ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रात और सुबह-शाम में हो रहा घना कोहरा ट्रेनों की रफ्तार को प्रभावित कर रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को कोहरे की वजह से रेलगाड़ियों का संचालन डगमगाया रहा। इस दौरान अवध-असम, कोलकाता जम्मूतवी एक्सप्रेस, गोरखपुर पैसेंजर, दून एक्सप्रेस, चंडीगढ़ एक्सप्रेस समेत एक दर्जन से ज्यादा रेलगाड़ियां देरी से चलीं। कई मालगाड़ियों को कोहरे की वजह से रास्ते में रोकना पड़ा। इनको बुधवार दिन में पास किया गया। बुधवार को दून एक्सप्रेस चार, जम्मूतवी दो, अवध-असम एक्सप्रेस दो और चंडीगढ़ एक्सप्रेस पांच घंटे देरी से रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें