फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे कोर्स में अब एक ही रोल नंबर से होंगी परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने प्रोफेशनल कोर्स की तरह स्नातक और परास्नातक में भी एक ही रोल नंबर रखने का फैसला किया है। यानी छात्र को हर साल अलग-अलग रोल नंबर से परीक्षा नहीं देनी होगी।
विज्ञापन

पहले 10 अंकों का रोल नंबर होता था जिसे अब 12 अंकों का कर दिया है। दरअसल प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षाएं एक ही रोल नंबर से होती हैं। स्नातक और परास्नातक की परीक्षाएं अब तक हर साल अलग-अलग रोल नंबर से होती थीं और मार्कशीट भी अलग-अलग रोल नंबर से जारी होती थीं। पिछले साल से विश्वविद्यालय ने पूरे कोर्स की एक ही मार्कशीट देना शुरू किया है। इसलिए हर साल रोल नंबर बदलने की जरूरत नहीं। परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार सिंह ने बताया कि फर्स्ट ईयर जो रोल नंबर जारी होगा, पूरे कोर्स के दौरान वही रोल नंबर रहेगा। 12 अंकों को रोल नंबर होगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें