बरेली। बाला साहब ठाकरे के 93वें जन्मदिवस के अवसर पर राष्ट्रवादी हिंदुत्व रक्षक पार्टी शिवसेना ने बाइक रैली निकालकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
जिला प्रमुख बंटू सिंह ने बताया कि ज्ञापन में बाला साहब को भारत रत्न देने, जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने, हिंदुस्तान को हिंदू राष्ट्र घोषित करने, मंगलवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने, कार्यालयों में हिंदुओं को मंदिर जाने की छूट देने, राममंदिर का निर्माण कराने, गौ को राष्ट्र पशु घोषित करने, जनसंख्या नियंत्रण के लिए दो बच्चों का कानून लागू करने की मांग की है। यहां रवि सोनकर, निर्मल राजपूत आदि सदस्य मौजूद रहे।