फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक केसर सिंह के खिलाफ लामबंद हो रहे पीडब्ल्यूडी इंजीनियर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नवाबगंज-मटकापुर में बन रही सड़क निर्माण की क्वालिटी को घटिया बताते हुए विधायक केसर सिंह के एई-जेई और ठेकेदार को हड़काने के विरोध में पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर लामबंद रहे हैं। पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों ने मामला उठाते हुए कार्रवाई की मांग की। साथ ही कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

इंजीनियरों का कहना है कि अगर सड़क निर्माण में कोई खामी थी तो उसकी जांच कर कार्रवाई होनी चाहिए। इस तरह से इंजीनियर और ठेकेदारों से बदसलूकी नहीं होनी चाहिए थी। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत इस रोड का निर्माण हो रहा है। गुरुवार को नवाबगंज के विधायक केसर सिंह को शिकायत मिली थी कि इसका निर्माण सही नहीं हो रहा तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर ठेकेदार और इंजीनियरों को हड़काया था। विधायक के इस बर्ताव को लेकर इंजीनियर आहत हैं। इंजीनियरों का कहना है कि जनप्रतिनिधि अगर ऐसा रवैया करेंगे तो काम करना काफी मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें