फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से तीन दिन बारिश और शीतलहर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सुस्त चाल से आई सर्दी अब रौद्र रूप दिखाने को तैयार है। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि पहाड़ से उठने वाली बर्फीली हवाएं शनिवार से मैदान पर कहर बरपाना शुरू कर देंगी। सात जनवरी के बाद शीतलहर घर से निकलते ही छक्के छुड़ाएगी तो घना कोहरा भी सफर करने वालों का इम्तहान लेगा। कोहरे का प्रकोप मकर संक्रांति तक बना रहेगा और दिन में सूर्यदेव के दर्शन भी मुश्किल से ही हो पाएंगे।
विज्ञापन

मौसम शनिवार से पूरी तरह बदल जाने की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ चार जनवरी को पहुंचेगा। इससे दो से तीन दिन तक उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में बर्फबारी के साथ मध्यम या भारी बारिश होगी। इन तीन दिनों में पहाड़ों पर मौसम बेहद ठंडा रहेगा। पांच जनवरी से इसका असर मैदान पर दिखने लगेगा। उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली एनसीआर में उत्तर पश्चिमी हवाएं चलेंगी। कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश होगी। चार से सात जनवरी तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बादल छाए रहने और हल्की व मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की गई है।
मौसम वैज्ञानिक डा. एचएस कुशवाहा ने बताया कि कम तापमान रहने से इस दौरान ओलावृष्टि नहीं होगी। अब तक पहाड़ों पर कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय था। इससे उत्तर पश्चिम की बर्फीली हवा रुक-रुककर आ रही थीं। दिन में दक्षिण पश्चिम हवा चलने से मैदानी इलाकों में ठंड भी कम थी। मगर शनिवार से बड़ा बदलाव होगा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को ठंड से राहत रही
बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक था। न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम था। दिन में धूप खिलने से शीतलहर से कुछ राहत मिली, लेकिन शाम को ठंडी हवाएं चलने से पारा फिर नीचे चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें