फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोड़ा बटालियन रोड को वन वे करने पर आज होगा फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ट्रैफिक पुलिस की ओर से घोड़ा बटालियन रोड को वन वे करने के आग्रह पर कैंट बोर्ड की टीम ने बुधवार को स्थलीय निरीक्षण के बाद अपनी रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दी है। सर्वे के दौरान टीम ने करीब घंटे भर तक दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही से पैदा हो रही समस्याओं का आकलन किया। कैंट एक्ट के सेक्शन 258 के तहत मंथन के बाद कैंट बोर्ड के अधिकारी अब बृहस्पतिवार को इस रिपोर्ट पर फैसला लेकर ट्रैफिक पुलिस को अवगत कराएंगे।
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस ने पीक ऑवर्स में सेटेलाइट चौराहे पर लंबा जाम लगने की वजह से 883 एटी घोड़ा बटालियन रोड को वन वे करने की घोषणा कर दी थी। मगर जब कैंट बोर्ड ने इस पर आपत्ति जताई तो ट्रैफिक पुलिस ने अपना निर्णय स्थगित कर अनुमति के लिए कैंट बोर्ड को पत्र भेजकर सुबह आठ से रात आठ बजे तक इस रोड को वन वे करने का आग्रह किया। इस पत्र में घोड़ा बटालियन रोड पर टू वे ट्रैफिक की वजह से हो रही दिक्कतों का भी जिक्र किया गया था। सुझाव दिया था कि अगर स्थायी अनुमति देने से पहले 15 दिन तक ट्रायल के लिए भी अनुमति दी जा सकती है। ट्रैफिक पुलिस का पत्र मिलने के बाद बुधवार को कैंट बोर्ड के अधिकारी घोड़ा बटालियन रोड का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने यहां सर्वे कर रिपोर्ट तैयार कर ली है। कैंट बोर्ड के एई आरके माहेश्वरी ने बताया कि इस रिपोर्ट पर बृहस्पतिवार को विचार करने के बाद देर शाम तक ट्रैफिक पुलिस के पत्र का जवाब दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें