फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग प्रतियोगिता में देवयानी ने जीता कांस्य पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से 14 से 19 दिसंबर के बीच इंदौर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग प्रतियोगिता में कर्मचारी नगर की देवयानी भारद्वाज ने दस मीटर रायफल शूटिंग में कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

देवयानी की बड़ी बहन पारखी भारद्वाज भी नेशनल स्तर की प्रतियोगिता में मेडल जीत चुकी हैं। देवयानी ने अपनी बड़ी बहन से शूटिंग के गुर सीखे। देवयानी कुंवर ढाकन लाल सहोड़ा इंटर कॉलेज मीरगंज में कक्षा दस की छात्रा है। बेटी की कामयाबी पर पिता सूर्य देव भारद्वाज और मां शैलजा भारद्वाज ने खुशी जताई है। देवयानी ओलंपिक में देश के लिए मेडल जीतना चाहती हैं। देवयानी इससे पहले कई प्रतियोगिताओं में मेडल जीत चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें