बरेली। अखिल भारतीय ब्राह्मण महिला महासभा की ओर से शुक्रवार को उपजा प्रेस क्लब में मंडल और जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि समाजसेवी नीलम जेठा ने पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति की रक्षा में महिलाओं का अहम योगदान दिया है। महिलाएं राष्ट्र की संवाहक प्रतीक होती हैं। उन्होंने महिलाओं को वर्तमान समय की चुनौती स्वीकारने और आर्थिक, राजनीतिक, सामाजिक, शैक्षिक एवं व्यवसायिक नेतृत्व संभालने का सुझाव दिया। मंडल अध्यक्ष नीलिमा पाठक ने मातृ शक्ति से आगे बढ़ुकर समाज का नेतृत्व करने का आह्वान किया। वाणी पाराशरी ने शारदे वंदना से शुभारंभ किया। कार्यक्रम में रीता शर्मा, शशि पाराशरी, रश्मि उपाध्याय, रजनी शर्मा आदि मौजूद रहीं।