फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्क में ‘हिस्सेदारी’ को लेकर विवाद, माहौल खराब करने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
 शिवपुरी कॉलोनी के पार्क में सौंदर्यीकरण के दौरान मौलानगर के लोगों ने अपनी आबादी की ओर दूसरा गेट लगाने के लिए मजदूरों पर दबाव बनाकर मारपीट की। मौके पर दोनों पक्षों की भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान कुछ लोगों ने धार्मिक नारेबाजी कर माहौल खराब करने की कोशिश की। सूचना पर पहुंची प्रेमनगर पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। पुलिस ने नया गेट लगाने की मांग कर रहे लोगों को हड़काकर शांत कर दिया।
विज्ञापन

मौलानगर वार्ड की शिवपुरी कॉलोनी के पार्क का नगर निगम इन दिनों सौंदर्यीकरण करा रहा है। दीवारों की मरम्मत कराकर, झूले आदि लगाकर पार्क को सुंदर बनाया जाना है। मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे मौलानगर के कुछ लोग पार्क में पहुंच गए। उन्होंने मजदूरों पर अपनी आबादी की ओर पार्क का दूसरा गेट लगाने की मांग की। शिवनगर के लोगों ने इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों के लोग जमा हो गए। एक पक्ष के लोग हंगामा करते हुए धार्मिक नारे लगाने लगे। सूचना पर पहुंची यूपी-100 पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। क्षेत्रीय पार्षद विकास शर्मा एवं विहिप के महानगर अध्यक्ष पवन अरोड़ा भी पहुंच गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद कहा कि नक्शे से छेड़छाड़ करके पार्क में दूसरा रास्ता नहीं खोला जा सकता। इसके बाद दोनों पक्ष शांत होकर चले गए।

मौलानगर के लोग बीडीए से नक्शा पास कॉलोनी के पार्क में दूसरा रास्ता खुलवाना चाहते थे। नियमानुसार यह गलत है, लोगों को समझा दिया गया तो वे शांत होकर चले गए। - बलवीर सिंह, इंस्पेक्टर बारादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें