फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिता में भले ही न खेले हों पर टीम में शामिल होने का मिलेगा मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिन कॉलेजों के खिलाड़ियों को एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में हुई अंतर महाविद्यालयीय प्रतियोगिता में खेलने का मौका नहीं मिला उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। उन्हें टीम में शामिल होने का एक मौका और मिलेगा। विश्वविद्यालय ने उन्हें 11 नवंबर को ट्रायल के लिए बुलाया है। अगर खिलाड़ी एआईयू के मानकों पर खरा उतरते हैं तो उनको विश्वविद्यालय की टीम में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 96 टीमें शामिल हुईं थीं। पांच टीमों की एंट्री बाद में आई थी, उनको प्रतियोगिता में शामिल नहीं किया गया था। खिलाड़ियों ने खुद को साबित करने का एक मौका मांगा। कहा, वह यूनिवर्सिटी को नेशनल गेम में मेडल दिला सकते हैं। उसके बाद क्रीड़ा सचिव ने उनको एक मौका देने का निर्णय लिया। 11 नवंबर को इन कॉलेजों के खिलाड़ियों का ट्रायल लिया जाएगा।

एआईयू के मानकों पर फेल होने वाले खिलाड़ी होंगे बाहर
एथलेटिक्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को नेशनल के लिए चुना गया है। हालांकि इनमें कई एआईयू के मानकों को पूरा नहीं कर पाए। इन खिलाड़ियों को टीम में शामिल नहीं किया जाएगा, लेकिन जो खिलाड़ी मानकों के करीब पहुंचे उनको खुद को साबित करने का मौका दिया जाएगा। सभी खिलाड़ियों का एफर्ट टेस्ट होगा। उसके बाद फाइनल टीम की घोषणा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें