फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेई की हठधर्मिता से जिला अस्पताल में नहीं लग पा रहा ट्रांसफार्मर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में 15 दिन पहले आया ट्रांसफार्मर जेई की हठधर्मिता के चलते अब तक नहीं लग सका है। इससे डायलिसिस कराने वाले मरीज परेशान है। उन्हें निजी अस्पतालों में मंहगा डायलिसिस कराना पड़ रहा है। जेई ने सीएमओ और सीएमएस के आदेश को भी दरकिनार कर दिया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में एक महीने से डायलिसिस यूनिट बनकर तैयार है। 15 दिन पहले जिला अस्पताल में लगाने के लिए बिजली विभाग ने ट्रांसफार्मर भी भेज दिया, लेकिन अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं लग सका है। सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ला ने जेई मोहम्मद आरिफ को ट्रांसफार्मर लगाने के लिए फाउंडेशन का निर्माण कराने के निर्देश दिए थे, लेकिन जेई ने उनके आदेश का दरकिनार कर दिया। इधर, डायलिसिस कराने वाले मरीज यूनिट शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। वह रोजाना सीएमएस डॉ. केएस गुप्ता के चक्कर लगा रहे हैं, ताकि महंगे डायलिसिस के खर्च से बच सकें। शनिवार को सीएमएस ने जेई आरिफ को बुलवाया और फाउंडेशन निर्माण शुरू न होने का कारण पूछा, लेकिन वह कोई जवाब नहीं दे सके। इस पर सीएमएस ने कहा कि यह लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसकी स्वास्थ्य निदेशालय में शिकायत करेंगे। जेई ने अब सोमवार से ट्रांसफार्मर के फाउंडेशन का निर्माण शुरू करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें