फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा कार्यक्रम बदला

विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर उपचुनाव को लेकर विवि ने परीक्षा कार्यक्रम बदला
विज्ञापन

28 मई को होने वाली परीक्षाएं आगे बढ़ाईं
एमएससी एंट्रेंस को लेकर 21 मई की भी परीक्षा हटाई गई
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली।
नूरपुर, बिजनौर में 28 मई को होने वाले विधान सभा उपचुनाव को लेकर एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने 28 मई को होने वाली सभी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। इन परीक्षाओं को अलग-अलग तिथियों में शिफ्ट किया गया है। 28 मई को बीएड प्रथम की परीक्षा थी जिसको अब 16 जून को कराया जाएगा। 28 को ही एमएड प्रथम की भी परीक्षा थी जिसे अब 11 जून को कराया जाएगा।
विश्वविद्यालय के एंट्रेंस के कारण भी परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। 21 मई को एमएससी के एंट्रेंस के कारण परीक्षा हटा दी गईं हैं। बीएड प्रथम की 21 मई को होने वाली परीक्षा अब 14 जून को होगी। एमएड की भी 21 मई को होने वाली परीक्षा 9 जून को कराई जाएगी। इसके अलावा सात जून को होने वाली एमएड प्रथम और द्वितीय की परीक्षा अब 12 जून को कराई जाएगी। 28 मई को नूरपुर में होने वाले विधानसभा उप चुनाव को लेकर बीएससी, बीबीए, विधि, बीएससी कृषि, बी.लिब, एमलिब, की परीक्षाओं को भी स्थगित किया गया है। बीए एलएलबी की 21 मई वाली सेमेस्टर परीक्षाएं अब 29 मई को होंगी। एलएलबी की 21 को होने वाली परीक्षा अब 25 मई को होगी। बीएससी एग्रीकल्चर की 21 मई वाली परीक्षा अब 8 जून और 28 मई वाली परीक्षा 11 जून को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीकॉम फाइनेंस की 21 मई वाली परीक्षा एक जून और 28 मई वाली परीक्षा 4 जून को होगी। बीसीए 21 मई वाली परीक्षा 25 मई को होगी। बीबीए की 21 मई वाली परीक्षा 30 मई और 28 मई वाली परीक्ष एक जून को होगी। एमलिब की 21 मई वाली परीक्षा 25 मई और एमएसडब्ल्यू की 21 मई वाली परीक्षा 25 मई को होगी। पीजीडीसीए की 21 मई की परीक्षा अब 23 मई को प्रस्तावित की गई है। इसके साथ ही सभी डिप्लोमा कोर्स की 21 मई वाली परीक्षा 6 जून और 28 मई वाली परीक्षा 8 जून को होगी। बीकॉम फाइनेंसियल सर्विस द्वितीय सेमेस्टर की 21 मई की परीक्षा 30 मई और 28 वाली वाली परीक्षा एक जून को होगी। बीएससी आनर्स प्रथम वर्ष केमिस्ट्री, मैथ्स और जूलॉजी परीक्षा कार्यक्रम में भी बदलाव किया गया है। इनकी 21 मई वाली परीक्षा 7 जून और 28 मई वाली परीक्षा 9 जून को होगी। बीएससी आनर्स द्वितीय की 21 वाली परीक्षा 12 जून और 28 वाली परीक्षा 13 जून को होगी। परीक्षा नियंत्रक महेश कुमार ने बताया कि एमएससी एंट्रेंस और नूरपुर में होने वाले विधान सभा उपचुनाव को लेकर परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपडेट परीक्षा कार्यक्रम डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें