फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो...
विज्ञापन

3.78 अरब का बजट मिनटों में पास
सपा और भाजपा के कुछ पार्षदों ने किया हल्का विरोध
टैक्स वसूली कम करने एवं आय घटाने पर उठे सवाल

अमर उजाला ब्यूरो
बरेली।
वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए नगर निगम का 3.80 अरब का बजट मंगलवार को सदन में पेश किया गया। कुछ मदों में संशोधनों के पश्चात 3.78 अरब का बजट पारित हो गया। इस पूरी प्रक्रिया में बमुश्किल 15 ही मिनट लगे। बजट बैठक के दौरान सपा के नेता पार्षद दल एवं भाजपा के कुछ पार्षदों हल्का विरोध भी किया लेकिन कार्रवाई में इससे कोई व्यवधान उत्पन्न नहीं हुआ।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार पूर्वाह्न 11 बजे नगर निगम में बजट की बैठक बुलाई गई। कोरम पूरा होने के बाद वंदेमातरम और फिर राष्ट्रगान हुआ। इसके बाद मेयर उमेश गौतम ने वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए 3 अरब 78 करोड़ 85 लाख 2 हजार 807 रुपये का संशोधित बजट पेश किया। बजट पर कोई खास चर्चा किए बगैर उसे महज 15 मिनट की कार्रवाई में ही पास कर दिया गया। हालांकि इस बीच सपा पार्षद दल के नेता राजेश अग्रवाल एवं शमीम अहमद ने विरोध करते हुए चर्चा कराने की बात कही, मगर भाजपा एवं सपा के ही कुछ पार्षदों ने बजट पर सहमति जता दी।
विज्ञापन


टैक्स वसूली कम होने पर भाजपा पार्षदों ने किया विरोध
इसके बाद भाजपा के पार्षद राजकुमार गुप्ता और कपिलकांत ने नगर निगम की आय और टैक्स वसूली कम करने का मुद्दा उठाया लेकिन फिर भी इस मसले पर कोई चर्चा नहीं की गई। वे लोग बस अपनी बात कहकर ही रह गए। पार्षद विपुल लाला ने कहा कि शहर में गंदगी है, नवरात्र चल रहे हैं और मंदिरों में रोशनी तक नहीं है। इस पर मेयर ने कहा कि पूरे शहर में लोग एलईडी से जगमग होने की बात कह रहे हैं और आप अंधेरे की बात कह रहे हैं। इस पर विपुल लाला ने जवाब दिया कि मेरे वार्ड का हाल तो यही है, चाहे तो आप दिखवा लें।

सपा ने दिया मोशन, आय-व्यय पर सवाल
पार्षद राजेश अग्रवाल ने मोशन देकर आय-व्यय पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि साल भर कराए जाने वाले विकास कार्यों का ब्योरा नहीं दिया गया है, वह दिया जाए। मूल बजट के साथ आय-व्यय में जो बदलाव किया गया है, उसकी व्याख्या नहीं की गई है। नाला सफाई के बजट में हुए फेरबदल और पिछले वित्तीय वर्ष के मुकाबले टैक्स की 28.40 फीसद कम हुई वसूली पर भी सवाल उठाया। ऑडिट की आपत्ति के बावजूद डोर-टू-डोर का बकाया भुगतान करने का कारण पूछते हुए मरम्मत के लिए जलकल अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने पर भी बात कही। उन्होंने पूछा कि अवस्थापना से दस करोड़ आय और 21.90 करोड़ के व्यय का प्रावधान किया गया है, ऐसे में व्यय के लिए बाकी रकम कहां से आएगी।
विज्ञापन


अगले सप्ताह आम सभा की बैठक
बजट की बैठक के बाद नगर निगम अब आमसभा की बैठक की तैयारी कर रहा है। मेयर उमेश गौतम ने बताया कि अगले सप्ताह ही बोर्ड की बैठक करेंगे। इसमें टैक्स कम करने समेत कई प्रमुख प्रस्ताव लाए जाएंगे। इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं और एक-दो दिन में तारीख तय कर देंगे।

बजट का सारांश (रुपये में)
प्रारंभिक अवशेष : 1,01,17,92,807
अनुमानित आय : 2,77,67,10,000
कुल बजट : 3,78,85,02,807
अनुमानित व्यय : 3,10,00,25,000

प्रमुख व्यय
जल व्यवस्था एवं जल निस्तारण : 28.25 करोड़
स्वच्छता एवं शौचालय : 91.82 करोड़
सार्वजनिक निर्माण सड़क आदि : 1.03 अरब
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें