फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 16 पहलवान प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगे चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता के लिए मंगलवार को जिला व मंडल स्तर के चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। कुश्ती एसोसिएशन की ओर से खिलाड़ियों का ट्रायल फरीदपुर स्थित एक निजी विद्यालय में हुआ। इसमें कुल 60 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और अब 16 खिलाड़ी का चयन 16 से 18 जनवरी तक बलिया में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगे।
विज्ञापन

फरीदपुर में आयोजित मंडल स्तरीय कुश्ती के ट्रायल में खिलाड़ियों ने अपने दांव-पेच से दर्शकों का दिल जीत लिया। इसमें बरेली, शाहजहांपुर, बदायूं और पीलीभीत के कुल 60 पहलवानों ने प्रतिभाग किया। फ्री-स्टाइल वर्ग के 57 किलो में मोहम्मद अली, 61 किलो में मोहम्मद फैज, 65 किलो में रामजीत, 70 किलो में मयंक कुमार, 74 किलो में योगेंद्र गंगवार, 79 किलो में अरमान राज, 86 में करण गंगवार, 92 में जतिन श्रीवास्तव और 97 किलो में अर्जुन शर्मा का चयन किया गया। वहीं ग्रीको रोमन वर्ग के 55 किलो में मोहित कुमार, 60 किलो में आदित्य गुप्ता, 63 में सुधांशु गंगवार, 67 में विनय तोमर, 72 में रवि यादव, 77 में काजू राजभर, 82 में कुणाल गंगवार का चयन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एशिया मेडलिस्ट केके यादव उपस्थित रहे। उनके साथ जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष हरीश पाल और गुलाब अखाड़े के उस्ताद पप्पू पहलवान ने भी शिरकत की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें