फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दिसंबर के पहले सप्ताह से तीन माह के लिए 16 ट्रेनें निरस्त, टिकट बुकिंग बंद, अन्य गाड़ियों पर बढ़ेगा दबाव

Fri, 16 Oct 2026 11:24 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

कोहरे के कारण रेलवे ने दिसंबर 2026 से मार्च 2027 तक बरेली से गुजरने वाली 16 अप-डाउन ट्रेनें रद्द कर दी हैं और 10 अन्य गाड़ियों के फेरे घटाए हैं। तीन महीने तक टिकट बुकिंग बंद रहने से यात्रियों को परेशानी होगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में सर्दी का सीजन अभी शुरू नहीं हुआ है, लेकिन रेलवे ने संभावित कोहरे को देखते हुए दिसंबर 2026 के पहले सप्ताह से फरवरी अंत और मार्च 2027 के पहले सप्ताह तक बरेली होकर गुजरने वाली अप-डाउन 16 ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। लंबी दूरी की 10 अन्य नियमित गाड़ियों के फेरों में भी कटौती होगी। इन ट्रेनों की सूची भी जल्द जारी कर दी जाएगी।

विज्ञापन


रेलवे दिसंबर से फरवरी तक कोहरे का सीजन मानता है। मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि कोहरे के दौरान दृश्यता काफी कम हो जाती है। ऐसे में सुरक्षा और संरक्षा कारणों से ट्रेनों को रद्द किया जाता है।

रेलवे ट्रेनों में दो माह पहले तक टिकट बुकिंग की सुविधा देता है, ऐसे में जिन गाड़ियों को निरस्त किया गया है उनमें तीन माह के लिए टिकट बुकिंग भी बंद कर दी गई है ट्रेनों के निरस्तीकरण के दौरान तीन माह तक यात्रियों के सामने समस्या रहेगी। जनवरी और फरवरी में हरिद्वार में अर्ध कुंभ का आयोजन भी होना है। ऐसे में शेष ट्रेनों पर दबाव बढ़ जाएगा।

विज्ञापन
Trending Videos

इन ट्रेनों को किया गया निरस्त
  • 12207-08 काठगोदाम-जम्मूतवी एक्सप्रेसः आठ दिसंबर से दो मार्च और छह दिसंबर से 28 फरवरी तक।
  • 12209-10 कानपुर-काठगोदाम एक्सप्रेसः आठ दिसंबर से दो मार्च और सात दिसंबर से एक मार्च तक।
  • 14003-04 मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेसः दो दिसंबर से 24 फरवरी और चार दिसंबर से 26 फरवरी तक।
  • 14523-24 बरौनी-अंबाला एक्सप्रेसः तीन दिसंबर से एक मार्च और एक दिसंबर से 27 फरवरी तक।
  • 14605-06 ऋषिकेश-जम्मूतवी एक्सप्रेसः सात दिसंबर से एक मार्च और छह दिसंबर से 28 फरवरी तक।
  • 14617-18 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर एक्सप्रेसः तीन दिसंबर से दो मार्च और एक दिसंबर से 28 फरवरी तक
  • 14003-04 मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेसः पांच दिसंबर से दो मार्च और तीन दिसंबर से 28 फरवरी तक।
  • 18103-04 टाटानगर-अमृतसर एक्सप्रेसः दो दिसंबर से 24 फरवरी और चार दिसंबर से 26 फरवरी तक।

पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस में स्थायी रूप से लगाए जाएंगे चार नॉन एसी चेयरकार कोच
टनकपुर-दिल्ली के बीच चलने वाली 12035-36 पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस में चार नए नॉन एसी चेयरकार कोच स्थायी रूप से लगाए जाएंगे। इसके लिए मंजूरी मिल गई है। सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि नए कोचों के साथ गाड़ी का संचालन जल्द शुरू होगा। अतिरिक्त कोच लगने से दिल्ली-बरेली-टनकपुर के बीच ज्यादा लोग यात्रा कर सकेंगे। 
विज्ञापन

15 रेलगाड़ियों ने कराया इंतजार
अलग-अलग रेलखंडों में ट्रैक व सुरक्षा-संरक्षा के मद्देनजर बुधवार को मरम्मत के काम कराए गए। इस दौरान बरेली होकर गुजरने वाली नियमित और विशेष 15 ट्रेनों की रफ्तार पर असर दिखा। यह गाड़ियां दो घंटे तक देरी से आईं।

बुधवार को 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस दिल्ली से अपने निर्धारित समय से 37 मिनट देरी से चलाई गई। यह गाड़ी दो घंटे देरी से बरेली आई। 12372 बीकानेर-हावड़ा वीकली ने डेढ़ घंटे, 14004 मालदा टाउन एक्सप्रेस, 15274 सत्याग्रह एक्सप्रेस ने एक-एक घंटे इंतजार कराया।

15909 अवध असम एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस दो घंटे, 15304 दिल्ली-कासगंज इंटरसिटी डेढ़ घंटे, 22546 वंदे भारत एक्सप्रेस एक घंटे, 15120 जनता एक्सप्रेस दो घंटे देरी से आई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें