मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधीर सिंह ने बताया कि त्योहार के सीजन में यात्रियों की सहूलियत के लिए त्योहार स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। बरेली होते हुए चार जोड़ी और त्योहार स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। अक्तूबर से दिसंबर तक बरेली होते हुए करीब आठ जोड़ी त्योहार स्पेशल ट्रेनें गुजरेंगी।