फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जिले के 35 केंद्रों पर यूपीपीएससी परीक्षा में शामिल होंगे 15,648 अभ्यर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। उप्र लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की 22 दिसंबर को होने वाली प्रारंभिक परीक्षा के लिए शहर समेत जिले में 35 केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर एक-एक स्टेटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। पांच-पांच सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट को रिजर्व में रखा गया है। परीक्षा में 15,648 अभ्यर्थी शामिल होंगे। पहली पाली में परीक्षा सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली में अपराह्न 2:30 से 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में डीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए बनाए गए 35 केंद्रों में 28 शहर समेत सीबीगंज और भोजीपुरा में हैं। सभी केंद्रों पर सीसी कैमरों से निगरानी की जाएगी। बायोमीट्रिक हाजिरी के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश मिलेगा। प्रवेश से पहले उनकी त्रिस्तरीय जांच की जाएगी। बैठक के दौरान डीएम ने रोडवेज के अधिकारियों को पर्याप्त बसों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। यातायात पुलिस को यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने व विद्युत निगम के अधिकारियों को निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने की हिदायत दी।
प्रत्येक केंद्र पर छह पुलिस कर्मियों की तैनाती
प्रत्येक केंद्र पर दो सशस्त्र सिपाहियों सहित दो-दो महिला व पुलिस कांस्टेबल तैनाती की जाएगी। ये प्रवेश के दौरान परीक्षार्थियों की चेकिंग करेंगे। पुलिस की मोबाइल टीमें परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करती रहेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें