फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सईएन का पुतला फूंकने वाले कार्यकर्ता ने कराया मुंडन

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। कछला-ननाखेड़ा मार्ग के जीर्णोद्घार समेत अपनी छह सूत्रीय मांगों के लिए बेमियादी धरने पर बैठे भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को अफसरों के खिलाफ प्रदर्शन किया। एक दिन पहले एक्सईएन का पुतला दहन करने वाले कार्यकर्ता ने अपना मुंडन संस्कार भी कराया।
विज्ञापन

कछला चौराहे के पास तोमर मार्केट के सामने बेमियादी धरने पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठे जिला महासचिव जुगेंद्र सिंह और ब्लॉक अध्यक्ष सोमवीर सिंह ने कहा कि कछला-ननाखेड़ा मार्ग का जीर्णोद्घार बारिश शुरू होने से पहले हो जाना चाहिए। इसके अलावा किसान सम्मान निधि योजना में किसानों का आर्थिक उत्पीड़न करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई हो। यूनियन के नेताओं ने चौराहे पर नारेबाजी भी की। आवास और शौचालय को लेकर भी अफसरों को कोसा। रविवार को पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन का पुतला दहन करने वाले यूनियन के कार्यकर्ता रज्जू ने अपना मुंडन करा लिया। कहा कि विरोध करने का उसका अपना तरीका है। प्रदर्शनकारियों में महेशपाल, अमरनाथ, मेवाराम,रामपाल, कैलाश, जवाहर लाल, मुन्ने खां, रोशन लाल और रामसेवक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें