फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब डाटा लॉगर से रोके जा सकेंगे ट्रेन हादसे

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के 88 स्टेशनों पर सिस्टम लागू

अब ट्रेक टूटने, कपलिंग टूटने और सिग्नल फेल होने की सूचना मिलेगी तुरंत

बरेली। ट्रेन की कपलिंग टूटे या कहीं पटरियां टूट जाए या फिर सिग्नल फेल हो जाएं, अब ऐसी किसी भी घटना का रेलवे को तुरंत पता लगेगा। इज्जतनगर मंडल ने बरेली समेत अपने 1120 किलोमीटर में स्थित सभी 88 स्टेशनों पर डाटा लॉगर सिस्टम लागू कर दिया है जो ट्रैक पर आने वाली किसी भी खामी की तुरंत रेलवे के सेंट्रलाइज सिस्टम को सूचना देगा।
विज्ञापन

रेलवे का दावा है कि यह सिस्टम लागू होने के बाद अब ट्रैक पर ऐसी खामियां आने के बाद ट्रेनों को ज्यादा देर रास्ते में नहीं रोकना पड़ेगा। यात्रियों की परेशानी भी इससे कम होगी। डाटा लॉगर सिस्टम लगने के बाद जैसे ही कहीं सिग्नल खराब होगा तत्काल उसका स्टेशन मास्टर को पता चल जाएगा। रेल पटरी टूटने या काटे जाने की सूचना भी तत्काल मिलेगी। कपलिंग टूटने की स्थिति में स्वत: ही छूटे डिब्बों के पीछे वाला सिग्नल रेड हो जाएगा, जिससे उनके पीछे कोई और ट्रेन नहीं आ पाएगी। अभी तक इस काम के लिए टेलिफोनिक सिस्टम का प्रयोग होता आ रहा था।

तार हटाकर टेलीफोनिक कम्युनिकेशन सिस्टम हो रहा है वाईफाई

इज्जतनगर मंडल की 1120 किलोमीटर रेलवे लाइन और रेलवे के पूरे सिस्टम को टेलीफोन तारों से मुक्त किया जा रहा है। उसकी जगह पर ऑप्टिकल फाइबर केबल (ओएफसी) की व्यवस्था की जा रही है। बरेली जंक्शन, बरेली सिटी, काठगोदाम, रुद्रपुर, बहेड़ी, मथुरा आदि स्टेशनों पर ओएफसी डाली जा रही है, यह काम जल्द पूरा कर लिया जाएगा। इससे टेलीफोनिक कम्युनिकेशन सिस्टम वाईफाई हो जाएगा।

इज्जतनगर मंडल के सभी 88 स्टेशनों पर डाटा लॉगर सिस्टम शुरू हो गया है। इसे कंट्रोल करने के लिए इज्जतनगर मंडल मुख्यालय के सभी स्टेशनों पर मैनेजमेंट सेंटर भी बनाए जा चुके हैं। यह सिस्टम लागू होने से दुर्घटनाएं तो बचेंगी ही, ट्रेनों के आवागमन में विलंब भी नहीं होगा। - राजेंद्र सिंह, जनसंपर्क अधिकारी, एनईआर, इज्जतनगर मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें