फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थैलेसीमिया की ‘कुंडली’ मिले तभी थमेगा यह लाइलाज रोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आईएमए हाल में रविवार को थैलेसीमिया चेकअप कैंप का आयोजन हुआ, जिसमें नई दिल्ली अपोलो हॉस्पिटल की थैलेसीमिया विशेषज्ञ डॉ. अनीता महाजन ने थैलेसीमिया पीड़ित करीब डेढ़ सौ बच्चों की जांच की और उन्हें नियमित दवा खाने और स्वस्थ रहने के टिप्स दिए।
विज्ञापन

डॉ. अनीता ने बताया कि लाइलाज आनुवांशिक रोग थैलेसीमिया की रोकथाम दवाओं से बेहद मुश्किल है। बताया कि बोनमैरो ट्रांसप्लांट ही इसका एकमात्र इलाज है। कहा, विवाह के दौरान जन्म कुंडली मिलाने के दौरान ही पति पत्नी में से कैरियर का पता चल जाए तो इस रोग से पीड़ित बच्चों की संख्या कम हो सकती है। साथ ही अगर कैरियर का विवाह हो चुका है तो प्रेग्नेंसी के दौरान भी अगर गर्भवती में थैलेसीमिया की जांच करा ली जाए तो गर्भपात कराया जा सकता है। ताकि जन्म लेने के बाद आजीवन दूसरों के खून और दवाओं पर जिंदा रहने की जरूरत न हो। कैंप में डॉ. सरदाना, डॉ. अंजू उप्पल, डॉ. पारुल, रजनी अग्रवाल व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें